• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, May 31, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

*पत्रकारों की एकजुटता से ही मिलेगा सम्मान और अधिकार — कृष्ण प्रताप सिंह*

News-Desk by News-Desk
May 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
*पत्रकारों की एकजुटता से ही मिलेगा सम्मान और अधिकार — कृष्ण प्रताप सिंह*

*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की विचार गोष्ठी आयोजित*

संवाददाता/ जाकिर अली

READ ALSO

“अंगीठी बनी काल, ठंड से बचाव की कोशिश में दो भाइयों की दर्दनाक मौत”

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश/ हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा डुमरियागंज स्थित संगठन कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता, पत्रकारों की एकजुटता तथा वर्तमान समय में पत्रकारों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता आईजेए डुमरियागंज तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन देवानंद पाठक ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास तथा उसके समक्ष मौजूद चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) हाशिम रिजवी ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं बल्कि समाज और लोकतंत्र की सेवा का एक महत्वपूर्ण मिशन है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि सभी पत्रकार सत्य और जनहित की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें तथा पत्रकारिता के सम्मान और गरिमा को कभी कम न होने दें। हाशिम रिजवी ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे समय में पत्रकारों को अपने नैतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए समाज के सामने सच्चाई लाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी जिम्मेदारी केवल समाचार प्रकाशित या प्रसारित करना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और उत्तरदायी बनाना भी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजेए के जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह (बब्बू) ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जब तक पत्रकार संगठित नहीं होंगे, तब तक उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न, उत्पीड़नात्मक मुकदमों तथा विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का मुकाबला केवल सामूहिक एकता और संगठन की मजबूती से ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और जागरूक पत्रकार संगठन न केवल पत्रकारों के हितों की रक्षा करता है, बल्कि समाज में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन को मजबूत करने और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बस्ती मंडल प्रवक्ता विजय यादव ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज और राष्ट्रहित की सेवा करना है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में व्याप्त समस्याओं को उजागर किया जाता है तथा जनसरोकारों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की सामाजिक भूमिका, मीडिया की विश्वसनीयता, बदलते मीडिया परिदृश्य तथा पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के जनक पंडित युगल किशोर शुक्ल द्वारा 30 मई 1826 को प्रकाशित प्रथम हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ को याद करते हुए हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। गोष्ठी के अंत में पत्रकारों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा पत्रकार एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आईजेए के मंडल प्रवक्ता विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, सच्चिदानंद मिश्र, देवानंद पाठक, मोहम्मद इस्माइल, सैफ हैदर रिजवी, गणेश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Posts

“अंगीठी बनी काल, ठंड से बचाव की कोशिश में दो भाइयों की दर्दनाक मौत”
उत्तर प्रदेश

“अंगीठी बनी काल, ठंड से बचाव की कोशिश में दो भाइयों की दर्दनाक मौत”

January 25, 2026
वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
उत्तर प्रदेश

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा
उत्तर प्रदेश

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023
पंजाब: कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह भुल्लर की फरीदकोट हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पंजाब: कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह भुल्लर की फरीदकोट हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

July 22, 2023
हिमांशी खुराना के पंजाबी गाने ‘सूरमा बोले’ को रिलीज किया गया, कुछ ही घंटों में इतने व्यू मिल गए – देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश

हिमांशी खुराना के पंजाबी गाने ‘सूरमा बोले’ को रिलीज किया गया, कुछ ही घंटों में इतने व्यू मिल गए – देखें वीडियो

July 22, 2023
Next Post
जिला सूचना कार्यालय फतेहपुर।

जिला सूचना कार्यालय फतेहपुर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

343037
Total Visitors
459
Visitors Today

Recent Posts

  • *सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, बोले, नियम तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, वाहनों के सीज करने में न हो हिचक* May 30, 2026
  • *शाहबाद में पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता* *दिवस* May 30, 2026
  • आवंटित क्षेत्र का जनगणना कार्य पूरा करने के बाद क्षेत्र को बढ़ाने में शिक्षकों ने जताई नाराजगी May 30, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)