फतेहपुर। अटेवा एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आवाहन पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में एनपीएस/यूपीएस एवं विद्यालय मर्जर के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च में सर्वप्रथम सभी शिक्षक एवं कर्मचारी नहर कॉलोनी में एकत्र हुए और वहां से तख्ती, बैनर, पोस्टर के साथ सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पटेल नगर व पत्थर कटा चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में सभी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। वहीं पर सभी को संबोधित करते हुए इन लोगों ने कहा कि ने कहा कि यदि एनपीएस/यूपीएस इतनी अच्छी स्कीम है तो सर्वप्रथम सत्ता में बैठे हुए लोगों को अपने ऊपर इसे लागू करना चाहिए। कहा कि पेंशन हमारा संवैधानिक हक है हम इसे लेकर रहेंगे । विद्यालयों के विलय पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष निधान सिंह ने कहा कि जो बच्चा अपने गांव के स्कूल में बड़ी मुश्किल से जा पाता है वह डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में कैसे जा पाएगा शिक्षा का अधिकार अधिनियम कहता है कि प्रत्येक बच्चे को उसके पड़ोस में स्कूल मिलना चाहिए यह विलय का आदेश आरटीई एक्ट का उल्लंघन है । इसको समाप्त किया जाना चाहिए यह गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़ा, दलित से उनकी शिक्षा को छीनता है । इन लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर 25 नवंबर 2025 को दिल्ली में एक विशाल धरना प्रदर्शन होगा। इस विशाल रोष मार्च में कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।















