फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दृष्टिगत रखते हुए।जनपद फतेहपुर के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री के नाम जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें इन लोगों ने कहा की टेट परीक्षा को पात्रता परीक्षा माना गया ना की योग्यता परीक्षा। तत्समय शिक्षक अपनी वांछित परीक्षा पात्रता को पास करने के उपरांत ही विभाग में शिक्षक बना अब समय-समय पर पात्रता परीक्षा बदलती रही शिक्षक पास करता रहा ऐसी स्थिति में केवल टेट को सभी शिक्षकों पर एक साथ थोप देना न्याय संगत नहीं है। इससे समाज में व प्रत्येक विभाग में कई विसंगत खड़ी हो जाएगी। 2017 में बजट संशोधन को भी सरकार द्वारा छुपाया जाना अपने आप में नियति पर संदेह व्यक्त करता है। अतः 23 अगस्त 2010 तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 के लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को अध्यादेश लाकर टेट से मुक्त करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अरुण मिश्रा, कृष्णवीर सिंह, शशि भूषण त्रिपाठी, हेमंत त्रिपाठी, ललतेश त्रिवेदी, सीरज दीक्षित, अरुण द्विवेदी, अवधेश साहू, शिवांगी पांडे, अंजू श्रीवास्तव, नागेश, संजीव निगम, पंकज बाजपेई, उषा साहू सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।















