फतेहपुर। शहर के नहर कॉलोनी परिसर में किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारी के द्वारा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के किसान मजदूर की विभिन्न समस्याओं को रखा गया। जिसमें किसान मजदूर आयोग के गठन की मांग की गई। केंद्र सरकार ने पशु पालन गाय, भैंस, बकरी व भेड़ पालन को कृषि का दर्जा दे रखा है पूरे भारत देश में पशुपालन का कार्य महिलाएं करती हैं। महिलाओं को भी किसान सम्मन निधि की तरह सम्मान निधि धनराशि देने की मांग की गई। भारत सरकार ने अपने घोषणा पत्र एवं लाल किले से 26 जनवरी को कहा था कि हम किसानों की आय किसानों के उत्पादन का दो गुना करेंगे अपने वादे के अनुसार किसानों को दोगुनी राशि करनी चाहिए। केंद्र सरकार स्वास्थ्य बीमा की धनराशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करें। गंभीर बीमारी होने पर किसानों, मजदूरों का सही इलाज हो सके। इस दौरान 13 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव महावीर सिंह गौतम, प्रदेश सचिव रचना, प्रियंका पाल, अनुज पटेल, इंद्रपाल कोरी, अनुराधा वर्मा, तेजपाल सक्सेना, उमा, गंगा, सीमा, राजू विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















