• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, April 13, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को जल्द कराएं पूरा: अजीत सिंह

News-Desk by News-Desk
February 26, 2026
in फतेहपुर
0
जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को जल्द कराएं पूरा: अजीत सिंह

फतेहपुर। विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री व इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कानून व्यवस्था, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायते, महिला सशक्तिकरण एवं अपराधियों के प्रति कठोर अभियान चलाकर सुरक्षा एवं सुशासन की व्यवस्था, फुट पेट्रोलिंग अभियान, सीसी टीम चिन्हित थानों की, यातायात से संबंधित कार्यवाही, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, स्वरोजगार योजना के अलावा अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति, टेबलेट वितरण, स्मार्ट फोन का वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि से संबंधित योजनाओ पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही योजनाओ की अद्यतन स्थिति की जानकारी की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने जनपद के कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि पुलिस विभाग द्वारा शिकायतों के निस्तारण शासन की मंशानुरूप किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग की पेट्रोलिंग निरंतर संवेदनशीलता के साथ कराई जाय एवं एंटी रोमियो स्कार्ट टीम की पेट्रोलिंग स्कूल/सार्वजनिक स्थलों के आस पास बढ़ाई जाये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि साइबर जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाते रहे। उन्होंने कहा कि सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए उनका फीड बैक भी लिया जाय। उन्होंने सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने के साथ ही यह ध्यान दे कि सभी स्वास्थ्य जांचे व दवाएं समय से उपलब्ध हो। गौशालाओ में संरक्षित गौवांशो के भरण पोषण की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें। साथ ही गौचर की खाली पड़ी जमीन में हरे चारे की बुवाई कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित कराए एवं जनपद में तैनात सफाई कर्मियों के कार्यों का भी सत्यापन किया जाये। उन्होंने कहा कि वित्त पोषित योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराते हुए बैंकों से ऋण का वितरण कराए साथ ही यह ध्यान रखें कि जो आवेदन निरस्त किए जाएं उनमें स्पष्ट कारण अवश्य दर्शाया जाय। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले ग्राम चौपालों के रोस्टर से जनप्रतिनिधियो को आयोजन के पूर्व अवगत कराए। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार ही खनन कराया जाए एवं नियमानुसार दिन में ही खनन क्षेत्रों में खनन कराया जाय एवं पोकलैंड के खनन न कराया जाये का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खनन परिवहन ओवरलोड न होने पाए मानक के अनुरूप ही कराए और नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की जाये। सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट की भी कार्यवाही की जाये। मंत्री ने जनपदवासियों को आगामी त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जाये इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराए। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराए साथ ही जलजीवन के जो कार्य पूर्ण हो गए हैं जनप्रतिनिधियो से लोकार्पण भी कराए। डीएम रविन्द्र सिंह ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि निर्देशों का विभागो द्वारा अक्षरशः पालन कराया जायेगा। डीएम ने प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक बिन्दकी जय कुमार जैकी, विधानसभा सदस्य अवनीश सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं
फतेहपुर। प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने सदर तहसील पहुंचकर जनता दर्शन में दूर दराज क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए गुणवत्तापूर्ण समयबद्धता के साथ पूर्ण कराए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को अग्रसारित करते हुए प्रार्थना पत्रों को पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक ढंग से निस्तारण किया जाए, एवं जनता दर्शन में दूर दराज क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के लिए बैठने के लिए कुर्सी, पीने के पानी व्यवस्था भी जाये।

READ ALSO

TSCT की बड़ी पहल: दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को 50 लाख की मदद, DBT से खाते में पहुंचे रुपये

बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट

Tags: #AjitSingh#DrinkingWater#JalJeevanMission#PublicWorks#RuralDevelopment#UPNews#WaterScheme

Related Posts

TSCT की बड़ी पहल: दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को 50 लाख की मदद, DBT से खाते में पहुंचे रुपये
फतेहपुर

TSCT की बड़ी पहल: दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को 50 लाख की मदद, DBT से खाते में पहुंचे रुपये

April 12, 2026
बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट
फतेहपुर

बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट

April 10, 2026
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का हुआ जोरदार स्वागत
फतेहपुर

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का हुआ जोरदार स्वागत

April 9, 2026
खनिज विभाग के प्रवर्तन कार्य से चार करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त
फतेहपुर

खनिज विभाग के प्रवर्तन कार्य से चार करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त

April 9, 2026
डिप्टी सीएम ने रेडक्रास भवन का फीता काटकर किया लोकार्पण
फतेहपुर

डिप्टी सीएम ने रेडक्रास भवन का फीता काटकर किया लोकार्पण

April 9, 2026
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कब्रिस्तान भूमि पर निर्माण जारी, रोक की मांग
फतेहपुर

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कब्रिस्तान भूमि पर निर्माण जारी, रोक की मांग

April 8, 2026
Next Post
टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

258844
Total Visitors
800
Visitors Today

Recent Posts

  • *क्षेत्र में फायर स्टेशन स्थापित किये जाने की मांग पूर्व सैनिक संगठन करेगा* April 12, 2026
  • बावन इमली शहीद स्मारक में महाराणा सांगा की जयंती पर अमर शहीदों को किया गया नमन April 12, 2026
  • TSCT की बड़ी पहल: दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को 50 लाख की मदद, DBT से खाते में पहुंचे रुपये April 12, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)