हथगाम संवाददाता ब्लॉक कार्यालय में आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं लेकर बैठक की,जिसमें विद्युत विभाग से जेई हथगाँम मो.इम्तियाज,विपणन अधिकारी प्रदीप यादव व खंड विकास अधिकारी ने किसानों की सुनी समस्या किसानों ने ज्ञापन सौपा, बेमौसम बारिश से नुकसान व अचानक गंगा नदी में आई बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद व डूब गई। जिसे जाँच कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाये, समापुर घाट पर पक्का शमशान घाट का निर्माण किया जाये तथा दो कि.मी. सड़क मार्ग लोक निर्माण विभाग में है गड्ढे में तब्दील हैं चलने मे कठिनाई हैं जिसे कार्य किया जाये पट्टीशाह बड़े शिवाला घाट तक खडंजा मे डमरी करण कराया जाये,नवाबगंज बाजार में सरकारी हैण्डपम्प के टूटे फर्श व नाली का निर्माण कार्य किया जाये,
भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक के अवसर पर अंकित सिंह चौहान, , ब्लॉक अध्यक्ष संजय तिवारी, तहसील महासचिव राधे श्याम पासवान, गोविंद सिंह चौहान, मो.दानिश, लवकुश सिंह, दिनेश सिंह, गोविंद कुमार, नान कुमार, सरवर अहमद, वहजुद्दीन,अयाज हुसैन, मो.सहीद, ओमप्रकाश, हरे बाबा, राजेश सेठ,बाउवा पाण्डेय, राजू पटेल, रवि पाण्डेय, छोटे लाल,आकाश निषाद, विनोद गुप्ता, सहित दर्जनों गांवों के पीडित किसान मौजूद रहे हैं।









