किरण शर्मा
– शिवांकन नारी शक्ति फाउंडेशन ने किया कन्या को देवी रूप में सुसज्जित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर-
वाराणसी। स्वास्तिक सिटी स्थित मोदी केयर हॉल में शिवांकन कला महाविद्यालय एवं शिवांकन नारी शक्ति फाउंडेशन द्वारा सिद्धिदात्री मां के दिव्य स्वरूप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक कन्या को मां सिद्धिदात्री के रूप में सजाकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई गई। संस्था की सचिव श्रीमती मनीषा द्विवेदी ने बताया कि फाउंडेशन जरूरतमंद बालिकाओं को निशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स सहित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपना रोजगार स्थापित कर सकें। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाना है। संयोजिका एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षिका श्रीमती रीता प्रजापति के निर्देशन में एक बालिका को मां सिद्धिदात्री का अलौकिक स्वरूप प्रदान किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। मैनेजमेंट एवं डिजिटल समन्वयक ऋचा शुक्ला ने बताया कि आगामी 5 अप्रैल को अस्सी घाट से नमो घाट (वापसी अस्सी घाट) तक बजड़े पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शास्त्रीय नृत्य, संगीत, गायन-वादन एवं अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक राजेश त्रिवेदी, गौतम झा, अध्यक्ष पुष्कर दास, उपाध्यक्ष नंदिता त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उपसचिव शुभ्रा सिंह, उपसंयोजक संदीप शर्मा, सांस्कृतिक समन्वयक सागर मिश्रा एवं श्वेता मिश्रा, खेल समन्वयक रजनीश कुमार रंजन, शिक्षा समन्वयक डॉ. सुनीता, योग समन्वयक चंदा चौबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगीगण उपस्थित रहे।















