नेहा गुप्ता सवांददाता
शाहबाद। (रामपुर ) कंपोजिट विद्यालय खंजीपुरा में नवारम्भ उत्सव का आयोजन प्र. अध्यापक शिशुपाल सिंह के संरक्षण मे किया गया। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य मे कन्याओं क़ो देवी माँ के रूप मे सजाया गया। जिसमें वंदना माँ शैलपुत्री, चिरागी ने बृहमाचारिणी, किरन ने चन्द्रघण्टा, राशि ने कुशमांडा, अनु ने स्कन्दमाता, स्वाति ने कात्यायिनी, वंशिका ने कालरात्रि, ओमश्री ने महागौरी, काजल ने सिद्धिदात्री का रूप धारण कर बच्चों क़ो माँ के नौ रूप के अवतरण के वारे मे विस्तार पूर्वक वताया। कार्यक्रम मे ज्योति, विजेंद्र, प्रेमपाल, सरोज, हरमुखी, रेखा, शेर सिंह, रमेश आदि अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।















