संवाददाता जाकिर अली
गोरखपुर | शासन की प्राथमिकता वाली योजना ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध (नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने गांव, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कानूनी अधिकारों और सुरक्षा की दी गई जानकारी अभियान के दौरान थानों की मिशन शक्ति टीमों और पीआरवी ने बालिकाओं व महिलाओं को विभिन्न महिला सुरक्षा कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से। घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम दहेज प्रतिषेध अधिनियम पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध कानून
कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम पुलिस बल द्वारा बताया गया कि महिलाएं समाज में बिना किसी डर के गरिमापूर्ण जीवन जी सकें, इसके लिए कानून उनके साथ खड़ा है। हेल्पलाइन नंबरों का किया गया डेमो कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया और मोबाइल पर पैनिक बटन का डेमो भी दिया गया। पुलिस ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण नंबर साझा किए:
1090: वीमेन पावर लाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
1930: साइबर अपराध सहायता
स्वावलंबन पर जोर
जागरूकता कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम द्वारा पंपलेट वितरित किए गए। महिलाओं को बताया गया कि वे किसी भी शिकायत के लिए अपने स्थानीय थाने की ‘महिला हेल्प डेस्क’ या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकती हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर सुरक्षा और आत्मविश्वास का वातावरण बनाना है ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।















