खागा, फतेहपुर। तहसील परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णाेद्धार को लेकर एस.डी. शुक्ला (भोले) के नेतृत्व में मोहल्ले वासियों ने उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार से मुलाकात कर भोले शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि तहसील परिसर में सरकारी कॉलोनी के समीप शिव मंदिर प्राचीन मंदिर है मोहल्ले से एवं कस्बे के भक्तगण शिव मंदिर में जल चढाने आते हैं, खागा कस्बे वासियों की आस्था शिव मंदिर से जुड़ी हुई है, शिव की कृपा से शिव भक्तों का कल्याण भी हुआ है। और भोले शुक्ला ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए और शिव भक्तों की आस्था को देखते हुए पानी की भी सुविधा होनी चाहिए, जब भक्त आते हैं भक्तों को प्यास भी लगती है शिव मंदिर में जल चढ़ाने की आवश्यकता होती है, वहाँ पर पानी की सुविधा भी नहीं है, शिव भक्तों को पानी पीने की समस्या ना हो इसलिए खागा नगर पंचायत द्वारा अनुमति एवं सहयोग के रूप में मंदिर परिसर के समीप पानी की भी सुविधा होनी चाहिए। इस मौके पर भोले शुक्ला एडवोकेट, सुनील तिवारी, तनुज पांडेय, राजू तिवारी, योगेश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, मनोज साहू, किरण तिवारी, प्रीति सिंह, स्नेह शुक्ला, कल्पना त्रिपाठी सुशीला तिवारी, अन्नू त्रिपाठी, अर्चना देवी अखिलेश अग्रहरि, रमेश अग्रहरि, सत्येंद्र पटेल साहित शिव भक्तगण एवं मोहल्लेवासी मौजूद रहे।















