- तीन डंपर और दो ट्रैक्टर पर 4.5 लाख रुपये का जुर्माना
कानपुर देहात। एआरटीओ प्रवर्तन विभाग ने ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर शाम ओवरलोड बालू ले जा रहे तीन डंपर व ईट लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों में तीन डंपर और दो ट्रैक्टर शामिल थे। एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव प्रवर्तन टीम ने इन सभी पांचों वाहनों पर कुल 4.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया था। एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग में लिप्त वाहन चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ओवरलोडिंग के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।















