अभिनन्दन मोर्चा
लखीमपुर खीरी : लखीमपुर शहर में इंडियन गैस एजेंसी रानी सती इंडियन गैस एजेंसी पर गैस उपलब्ध न होने से उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया। कई दिनों से गैस न मिलने की शिकायतें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मामले का संज्ञान लेते हुए Anjani Kumar Singh, जिला पूर्ति अधिकारी लखीमपुर खीरी, अचानक एजेंसी का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एजेंसी मालिक राजेश अग्रवाल भी मौके पर मौजूद रहे। जांच के दौरान पाया गया कि सर्वर पूरी तरह डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग बंद थी, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ता परेशान हो रहे थे। जिला पूर्ति अधिकारी ने एजेंसी संचालक को व्यवस्था दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को जल्द गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि गैस न मिलने से जिले में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार खबरें सामने आ रही थीं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया है।











