फतेहपुर। सत्र न्यायधीश सुधीर कुमार पंचम ने हत्या के प्रयास के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों के जमानत मंजूर कर दी है। विवरण के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम झब्बापुर में 11 मार्च को घूर फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए थे। जिसमें दोनों पक्षों से गीता देवी व प्रेम को चोटें आई थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज़ कर एक पक्ष से शिवम उर्फ कल्लू ,पंकज उर्फ पिंटू, विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता संतोष कुमार ने जमानत का प्रार्थना पत्र सत्र न्यायालय में दाखिल किया था। इसी मामले के सुनवाई करते हुए विद्वान सत्र न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों की ज़मानत मंजूर कर ली। आदेश में कहा गया कि अभियोजन पक्ष उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। साथ ही आरोपियों का कोई अपराधिक इतिहास भी नहीं है।














