– बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मोह लिया मन
– बसंत पंचमी पर हवन-पूजन करते विद्यालय के डायरेक्टर व अन्य।
फतेहपुर। शहर के कलक्टरगंज स्थित ओक पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर रोहिताभ सोलंकी ने हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया। ओक पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम विशेष रूप से आकर्षक रहा। यहां बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। पूजन के बाद बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। विद्यालय के डायरेक्टर रोहिताभ सोलंकी और प्रिंसिपल करिश्मा सिंह ने कार्यक्रम की अगुवाई की। उन्होंने बच्चों को बसंत पंचमी के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डायरेक्टर सोलंकी ने कहा कि यह पर्व न केवल विद्या की प्राप्ति का प्रतीक है, बल्कि यह हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ता है। वहीं, प्रिंसिपल सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि मां सरस्वती की कृपा से ज्ञान और रचनात्मकता में वृद्धि होती है।















