बहुआ, फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने बहुआ में बिजली और खाद की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि बहुआ उपकेंद्र से बिजली नहीं मिल पा रही है। अढावल तथा ललौली में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा सहकारी समितियों में डीएपी और यूरिया खाद की कमी के कारण किसान मजबूरन बाजार से अधिक रेट पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। जोनिहा माइनर में पानी नहीं आ रहा है। कोडार, महना तथा सेमरई माइनर की सफाई नहीं हुई है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। बहुआ कस्बे के कन्हैया नगर में घरों के ऊपर से निकली 11 हजार लाइन को हटाने की मांग भी की गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, ज्ञान सिंह, शिवभोला सिंह, महेश सिंह, प्रशांत समेत कई किसान मौजूद रहे।















