फतेहपुर। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुखद और काला अध्याय आपातकाल के विरोध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने भाग लिया। वही गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं बल्कि अपने चुनाव को रद्द किए जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था। कांग्रेस पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता न्यायपालिका के निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है वह संविधान और देश की आत्मा को तत्पर रखने के पीछे नहीं हटते। आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस इस मानसिकता के साथ चल रही है सिर्फ तरीकों का बदलाव हुआ है नियत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा की इंदिरा इस इंडिया, एंड इंडिया इस इंदिरा जैसे नारे कांग्रेस के उस मानसिकता को दर्शाते थे जिसके तहत इंदिरा गांधी ने देश को व्यक्ति पूजा और परिवारवाद की प्रयोगशाला बना दिया था। आपातकाल के दौरान एक परिवार को संविधान से ऊपर रखने वाली कांग्रेस आज भी राहुल प्रियंका के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है और सत्ता की चाबी अब भी सिर्फ खानदानी जेब में रखी जाती है। विपक्षी गठबंधन की बैठकें आज भी कांग्रेस अध्यक्ष के घर होती हैं और यह बताने के लिए काफी है कि तंत्र आज भी परिवार के चरणों में समर्पित है। इस दौरान गोष्ठी में 14 लोकतंत्र रक्षक सेनानी को अंग वस्त्र भेंटकर व माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया। जिसमें नवल किशोर, गंगा प्रसाद, मूलचंद सिंह पटेल, राम भवन, रमेश प्रसाद, छेदीलाल, विजयपाल, गंगाराम, विमल सिंह पटेल, शहजादे,छेदीलाल, मोतीलाल, रामलाल, कृष्णपाल सिंह को सम्मानित किया गया। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने किया। इस दौरान गोष्ठी में विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल,जिला महामंत्री नीरज सिंह, उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, जिला मंत्री सुशील मौर्य, मनोज मिश्रा, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, नगर उत्तरी के अध्यक्ष संजय लाला, महामंत्री विनोद गौतम, विनोद सिंह चंदेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे, विक्रम सिंह चंदेल,मनोज गांधी, अभिषेक श्रीवास्तव, स्वरूप राज सिंह जूली, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, अभिषेक शुक्ला, अतुल त्रिवेदी, ज्योति प्रवीण, संजना सिंह, कल्पना सिंह, रीता सिंह तोमर, पूनम श्रीवास्तव, जयप्रकाश, शिवांग त्रिपाठी,शुभम,बृजेश सोनी, अनुपम दीक्षित, वंदना द्विवेदी, श्याम सिंह परिहार, सिंपू शिवहरे, डा ओम प्रकाश पाल, देवनाथ धाकड़े सहित तमाम लोग मौजूद है इस दौरान प्रभारी मंत्री ने वृक्षारोपण भी किया।















