हथगांव, फतेहपुर। हथगांव बीडीओ कमलेश बहादुर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार चौरसिया, सीडीपीओ संतोष कुमार पाल के दिशा निर्देशन में आकांक्षी ब्लॉक हथगांव की ग्राम पंचायत सेमरामानापुर में स्वास्थ्य, पंचायतीराज, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, सी थ्री, पिरामल फाऊंडेशन तथा ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार मौर्य के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया ग्राम पंचायत में सर्वाधिक जागरूक लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया और अन्नप्राशन एवं गोद भराई के भी कार्यक्रम हुए। स्वास्थ्य शिविर में डाक्टर नदीम, सीएचओ भावना, सुपरवाइजर मिथलेश कुमारी, फार्मासिस्ट शैलेंद्र श्रीवास्तव, आयुष्मान मित्र राधेश्याम, प्रधान सुरेंद्र मौर्य, लैब टेक्नीशियन दीपक कुमार, स्टाफ नर्स रेनू सोनकर सी थ्री से जिला समन्वयक मनोज मिश्र, ब्लाक कोऑर्डिनेटर अमित कुमार, पिरामल फाऊंडेशन से रोहिनी राय, अनवार अहमद के साथ आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अहम योगदान दिया जिससे ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सका। बच्चों के स्वास्थ्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ जहां उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं शिविर के सफल आयोजन से गांव के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया। ग्राम पंचायत सेमरामानापुर में ग्राम प्रधान सुरेंद्र मौर्य के द्वारा पोषण पोटली, आयरन गोली, सेनेटरी पैड वितरण के साथ पोषण माह 2025 का सफल आयोजन आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।ब्लॉक हथगांव के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्राम प्रधान द्वारा गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण पोटली वितरण रहा जिसमें आयरन युक्त अनाज,दालें एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल थीं कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों, एनीमिक गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की पहचान कर विशेष परामर्श एवं सहयोग दिया गया किशोरियों को सेनेटरी पैड एवं आयरन की गोलियां दी गईं ताकि वे स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को अपनाकर स्वस्थ जीवन जी सकें। इस अवसर पर एडीओ एसटी श्रावण शुक्ल, नीति आयोग के ब्लॉक फेलो राजू सिंह, ब्लॉक के अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम प्रधान सुरेंद्र मौर्य के सहयोग से हुआ एंव आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर ग्रामीणों को संतुलित आहार, एनीमिया नियंत्रण, स्तनपान और स्वच्छता के विषय में जागरूक किया। साथ ही पोषण परामर्श, स्वास्थ्य जांच, गोद भराई एवं अन्नप्राशन जैसे आयोजन भी हुए। पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोषण जागरूकता को घर-घर तक ले जाने का संकल्प लिया कृषि विभाग से सूरज कुमार सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, शिक्षा विभाग से कंपोजिट विद्यालय से नरसिंह यादव आदि ने सहयोग दिया।















