फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम मौहार पहुंचकर विद्युत लाइनमैन स्वर्गीय अनोखेलाल लोधी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा अध्यक्ष सतीश पासी, विधानसभा प्रभारी हरिपाल कुरील, अरविंद कुमार चौधरी, प्रबुद्ध कुमार, जिला सचिव पुतान सोनकर, सूर्य पाल लोधी, चंदन सिंह लोधी, नील सिंह लोधी, बलराज लोधी, महिपाल लोधी (प्रधान), अमित कुमार तिवारी (प्रधान), धर्मेंद्र लोधी, राजनारायण लोधी व रंजीत गौतम सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं ने मृतक के पिता नेपाली लोधी, पत्नी संगीता देवी, पुत्र रोहित व अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान बसपा नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों से एक दिन का वेतन एकत्र कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि मृतक की पत्नी संगीता देवी को सरकारी नौकरी दी जाए तथा उनके नाबालिग पुत्र शिव लोधी (उम्र 4 वर्ष) की शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की गई। बसपा जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने कहा कि यदि जल्द ही परिवार को उचित सहायता नहीं मिली तो पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।















