खागा/फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र के छीमी पुरईन ग्राम स्थित बूथ पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसपा के जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी (एडवोकेट) ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश अंबेडकर एवं प्रयागराज मंडल के मुख्य प्रभारी सतीश जाटव मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में सिपाही लाल यादव (प्रभारी), सुरीजपाल गौतम, मो. हाशिम (जिला कोषाध्यक्ष), गाज़ी अब्दुर्रहमान गनी (नगर अध्यक्ष फतेहपुर), राम हित प्रियदर्शी (विधानसभा अध्यक्ष) शामिल रहे। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान छीमी नरेंद्र लोधी, धर्मपाल पाल, रामचंद्र गौतम, सुरेश कुमार (पूर्व पेशकार), बीएफ जिला संयोजक रोशन गौतम सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक का समापन पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।















