• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, April 4, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 

News-Desk by News-Desk
December 10, 2025
in फतेहपुर
0
मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 

READ ALSO

उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी

स्थापना दिवस पर साईं भक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन

फ़तेहपुर।     मानवाधिकार दिवस के अवसर पर  सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह सभागार  में मानव सेवा संस्थान और फीफा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से “बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल संघ के अध्यक्ष बी०पी० पांडेय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ डीफेन्स काउंसिल अमित तिवारी एवं बाल कल्याण समिति फतेहपुर के सदस्य रामकृष्ण पांडेय के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अमित तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा तभी संभव है जब समाज के सबसे कमजोर वर्ग-बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर मिलें। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों प्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदाय आधारित संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर लगी बाल एवं महिला अधिकार संबंधी प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें बाल संरक्षण, बालिकाओं की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, समानता, घरेलू हिंसा से संरक्षण, तथा विधिक अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी गई। महोत्सव में 400 से अधिक बच्चों, किशोरियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मंच पर प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत एकल व समूह नृत्य, गीत, नाटक तथा विभिन्न लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने बाल अधिकारों पर आधारित आकर्षक मॉडलों और पोस्टरों का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकार दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज को संवेदनशील बनाने और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। इस अवसर पर विनय तिवारी सभासद, अपर्णा पांडेय, चाइल्ड लाइन समन्वयक नीरू पाठक, धीरज बाल्मीकि पूर्व सभासद, प्रदीप पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव अजय सिंह चौहान, आदर्श मिश्रा, सरदार जे० पी० सिंह शबीना जी , आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  मानव सेवा संस्थान, फ़तेहपुर कार्यकारी निदेशक- जय प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में अधिकार आधारित समानता, भागीदारी और जागरूकता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुँचाना है। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार  देकर सम्मानित किया गया।
Tags: #CulturalFestival#HumanRightsDay#RightsExhibition#WomenAndChildRightsHumanRightsAwareness

Related Posts

उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी
फतेहपुर

उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी

April 4, 2026
स्थापना दिवस पर साईं भक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन
फतेहपुर

स्थापना दिवस पर साईं भक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन

April 3, 2026
करंट हादसे में मृत लाइनमैन के परिवार से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, 50 लाख मुआवज़े व नौकरी की मांग
फतेहपुर

करंट हादसे में मृत लाइनमैन के परिवार से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, 50 लाख मुआवज़े व नौकरी की मांग

April 3, 2026
मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा
फतेहपुर

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

April 1, 2026
स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

April 1, 2026
हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक
फतेहपुर

हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

April 1, 2026
Next Post
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

246262
Total Visitors
1378
Visitors Today

Recent Posts

  • उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी April 4, 2026
  • नवागंतुक एसपी ने थाना चिकासी का किया आकस्मिक निरीक्षण April 3, 2026
  • जीआरपी कर्मियों को आधुनिक तकनीक और AI से लैस करेगा ‘iGOT कर्मयोगी’ पोर्टल April 3, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)