- ईएमटी डे पर उत्कृष्ट सेवा भावना के लिए मिला सम्मान
कानपुर देहात। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी डे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. ए. के. सिंह ने एंबुलेंस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। सीएमओ डॉ. ए. के. सिंह ने एंबुलेंस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत ईएमटी और पायलट हर परिस्थिति में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। इस कार्यक्रम में एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर प्रदीप पाठकऔर जिला अभिषेक तिवारी प्रभारी मोहम्मद ताहा अंसारी भी उपस्थित रहे। इनके साथ ईएमटी दिनेश, कृष्णा, संजय, आदेश, जितेंद्र, सतेंद्र, सच्चिदानंद, जोगेंद्र, जसवंत, कशिश, मनोरमा, सोनी, नेहा, दीपचंद्र, चंद्रभान और विपिन कुमार सहित अन्य पायलट स्टाफ ने भी भाग लिया। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने अपनी सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस स्टाफ ने आपस में मिठाइयां बांटी और केक काटकर खुशी का इजहार किया।















