-लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष को सुरक्षा देने की मांग
फतेहपुर। खाना न पहुंचाने पर हरिहरगंज चौकी इंचार्ज द्वारा रेस्टोरेंट संचालक को धमकाने के मामले की शिकायत लघु उद्योग भारती ने डीएम एसपी से की है। व्यवसाईयो ने आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों के साथ एक मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया है। ज्ञापन में बताया कि रविवार को बुलेट चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना न पहुंचाने पर हरिहरगंज चौकी इंचार्ज धीरज जायसवाल ने होटल बंद करने और जेल भेजने की धमकी दी। जिसकी जांच कराते हुए चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह को लगातार मिल रही धमकियों के चलते सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। इस मौके पर अभिषेक कुमार, अंकित पटेल, अमित, आनंद गुप्ता कई लोग मौजूद रहे। वहीं हरिहरगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि जो आरोप लगाये गये है वह गलत है।















