नेहा गुप्ता
रामपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रामपुर दौरे से जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया। शहर पहुंचने पर पूर्व विधायक अफरोज अली खान के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को रामपुर की सांस्कृतिक पहचान ‘रामपुरी चाकू’ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को उठाना ही पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।















