- 20 हजार नकदी बरामद विक्की बासफोड़ गिरफ्तार
संवाददाता- जाकिर अली
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कैण्ट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खुद को दरोगा बताकर राहगीर से पैसे ठगने वाले अभियुक्त विक्की बासफोड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बीते सोमवार (6 अप्रैल) को एक व्यक्ति को झांसे में लेकर खुद को दरोगा बताया और उसका पैसों से भरा झोला लेकर चंपत हो गया था। अभियुक्त के पास से चोरी किए गए पूरे ₹20,000 बरामद। आरोपी पर पहले से ही मारपीट और ठगी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है। पुलिस टीम की तत्परता,
चौकी प्रभारी रेलवे अमित कुमार चौबे और विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी गिरिश मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। टीम में कांस्टेबल मंगलदीप, संजीत, आशुतोष और जिगर यादव शामिल रहे।















