संवाददाता मोहम्मद कमर
लखीमपुर खीरी | कचहरी परिसर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पिता जेके राज और उनके दो पुत्र शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना के बाद कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।















