असोथर, फतेहपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शुक्रवार को असोथर विकासखंड सभागार कक्ष में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और कुल 80 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इनमें प्रमुख योजनाएं कृ दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण, दुकान निर्माण एवं संचालन, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, शल्य चिकित्सा सहायता तथा यू.डी.आई.डी. कार्ड पंजीकरण शामिल हैं। अधिकारियों ने उपस्थित लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इनसे जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी नागेश्वर कुमार, सुधीर मिश्र, एडीओ समाज कल्याण अमन शुक्ला सहित विभागीय कर्मचारी एवं दिव्यांगजन मौजूद रहे।















