फतेहपुर। टीटू ट्रांसपोर्ट में उत्तर प्रदेश ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पावर हाउस लखनऊ रोड के पास क्षतिग्रस्त पुलिया से अवरुद्ध हुए मार्ग के संचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग पुलिया के बगल से दिए जाने का आश्वासन पूर्ण न होने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त रहा। बैठक में ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी व व्यापारियों ने कहा कि अगर फतेहपुर जिला प्रशासन व्यापार के संचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग नहीं दिया तो 48 घंटे बाद आंदोलन किया जाएगा बैठक में ट्रक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अतुल त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह, ट्रक एसोसिएशन के युवा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह, शेर सिंह यादव, विकास तिवारी, जफर दानिश, उदय प्रताप सिंह, नीरज शुक्ला, विक्रम सिंह, सिद्धार्थ सिंह, शिशिर दोसर, कमल यादव, विकास सिंह, आशुतोष तिवारी, कामता सिंह, विवेक तोमर सहित पेट्रोल पंप संगठन से राजेंद्र पटेल, जितेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















