फतेहपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम/वीवी पैट के वेयर हाउस के मासिक सुरक्षा की स्थिति का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी ई०वी०एम०/वीवी पैट अनामिका श्रीवास्तव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी रंजीत कुमार चौरसिया एवं प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस में लगे सीसी कैमरों का निरीक्षण किया। जिसमें यह पाया गया कि उक्त सभी सीसी कैमरे कियाशील हैं। वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्द के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गयी। जिसमें यह पाया गया कि तैनात गार्द में एक हेड कांस्टेबल तथा तीन कॉन्स्टेबल वेयर की सुरक्षा में 24एक्स7 तैनात हैं। इसी क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे फायर सिलेण्डर की वैधता की जांच की एवं डीबीआर में डाटा स्टोरेज की जांच की गयी जो आयोग के मानक के अनुरूप पायी गयी।















