फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर उत्तरी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव उर्फ संजय लाला के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर विशाल प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें उनके जीवन से जुड़े हुए हर पहलुओं को चित्र के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान चाय बेचने से लेकर बाबा साहब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देने तक के चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान प्रदर्शनी का उद्घाटन बूथ अध्यक्ष अशोक मौर्य, रवि व दलित समाज के नेता प्रेम नारायण दोहरे ने फीता काटकर किया। वही मोदी चाय स्टाल,देश भक्ति की शक्ति, बचपन की पाठशाला, हिमालय की गोद में, प्रकृति से नवाचार, जनजाति सशक्तिकरण, खेल से बढ़ावा, भारत का एक मेहनती कार्यकर्ता सहित तमाम नरेंद्र मोदी से जुड़े हुए पहलुओं को उकेरा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजय गुप्ता, सहसंयोजक वंदना द्विवेदी, विनोद गौतम, महामंत्री विनोद सिंह चंदेल, श्याम सिंह, अनुपम दीक्षित, कविता रस्तोगी, विवेक श्रीवास्तव, योगेश कसेरा, विनय तिवारी, बलराम लोधी, श्रीराम लोधी, पंकज गुप्ता, दीपक मौर्य, शिवांग त्रिपाठी, सुनीता दिवाकर, रविकांत लोधी, राधेश्याम हयारण, ऋषभ गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, गुड्डू यादव, प्रेम नारायण, मन्नू मौर्य, अतीश पासवान, विवेक नागर, मनोज विद्यार्थी, नीता गुप्ता, जीपी वैश्य, कल्पना सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















