लखीमपुर-खीरी: निघासन (खीरी) में किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के विरोध में निघासन चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टिकैत की तत्काल रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसान नेताओं का दमन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।















