• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, February 16, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

बाजार से लौटते समय नाव से गिरा मछुआरा, नदी में डूबने से मौत

News-Desk by News-Desk
June 11, 2025
in फतेहपुर
0
बाजार से लौटते समय नाव से गिरा मछुआरा, नदी में डूबने से मौत

– भोर पहर नदी किनारे उतराता मिला शव

असोथर, फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रमशोलेपुर गांव के पास यमुना नदी किनारे दीदारगंज थाना कटरा जनपद पटना बिहार निवासी एक मछुवारे की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर उस समय हुआ जब वह बाजार से नाव द्वारा घर लौट रहा था। सुबह भोर में ग्रामीणों ने उसका शव नदी किनारे उतराता हुआ देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी चौधरी, उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्व रामचंद्र चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों/रिश्तेदारों के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी अपने साथियों गब्बर सिंह व अनिल के साथ बांदा जिले के मर्का बाजार गया था और खरीददारी करने के बाद शराब पी। दोपहर लगभग एक बजे तीनों नाव से वापस लौट रहे थे। गब्बर ने बताया कि जब नाव बीच में पहुंची तो तुलसी ने गर्मी लगने की बात कहते हुए कपड़े उतार दिया और नाव किनारे बैठकर पानी में हाथ जैसे ही मारा कि अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नदी में गिर गया और डूब गया। बचाने के लिए गब्बर पानी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी डूबने लगा। किसी तरह अनिल ने गब्बर को पानी से खींचकर नाव में बैठाया, लेकिन तुलसी गहरे पानी में समा कर लापता हो गया। क्षेत्र के एक समाजसेवी ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर देर शाम एनडीआरएफ टीम को सूचना दिया और बुधवार सुबह से सर्च ऑपरेशन कर लापता मछुआरे की तलाश करने की बात कही। बुधवार सुबह शव को देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी, जरौली चौकी इंचार्ज अंकुश यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों की तहरीर पर शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेजा गया। वहीं इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में भी शोक की लहर है। जांच जारी थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश डूबने का लग रहा है। जांच जारी है।

READ ALSO

बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना

महाशिवरात्रि पर दलीपुर मोड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tags: #BoatAccident#DardnakHaadsa#FishermanDeath#NadiDurghatna#NadiMeDuba#WaterTragedy

Related Posts

बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना
फतेहपुर

बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना

February 15, 2026
महाशिवरात्रि पर दलीपुर मोड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब
फतेहपुर

महाशिवरात्रि पर दलीपुर मोड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

February 15, 2026
महाशिवरात्रि: बम भोले के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर
फतेहपुर

महाशिवरात्रि: बम भोले के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर

February 15, 2026
एआरपी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेन्द्र पटेल
फतेहपुर

एआरपी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेन्द्र पटेल

February 15, 2026
महाशिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारों का हुआ आयोजन
फतेहपुर

महाशिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारों का हुआ आयोजन

February 15, 2026
इटेलिका टाइल्स स्टूडियो का हुआ उद्घाटन
फतेहपुर

इटेलिका टाइल्स स्टूडियो का हुआ उद्घाटन

February 15, 2026
Next Post
व्यापारियों ने जनसमस्याओं के समाधान हेतु डीएम को सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों ने जनसमस्याओं के समाधान हेतु डीएम को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

200338
Total Visitors
737
Visitors Today

Recent Posts

  • बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना February 15, 2026
  • महाशिवरात्रि पर दलीपुर मोड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब February 15, 2026
  • महाशिवरात्रि: बम भोले के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर February 15, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)