• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, April 2, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

News-Desk by News-Desk
April 1, 2026
in फतेहपुर
0
स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

READ ALSO

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

– चोरी का माल व औजार बरामद, पुलिस टीम को 15 हजार का एसपी ने दिया ईनाम
फतेहपुर। जिले में स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग का गाजीपुर पुलिस, इंटेलीजेंस व एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान व चोरी करने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजारों को बरामद किया है। पुलिस की इस सफलता से गदगद नवागंत पुलिस कप्तान अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस टीम को 15 हजार रूपए का ईनाम देकर हौसला अफजाई की है। घटना का विवरण देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 20 मार्च को कंपोजिट विद्यालय सोनवरसा, बहुआ की प्रधानाध्यापिका आभा रानी ने तहरीर देकर बताया था कि बीस मार्च की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने विद्यालय में घुसकर कार्यालय तथा सभी कमरों का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सिस्टम, रसोई का सामान आदि चुरा ले गए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। इसी विद्यालय में पुनः 30 मार्च की रात को भी चोरों ने चोरी कर ली थी। पुलिस अधीक्षक ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इलाका पुलिस इंटेलीजेंस व एसओजी की संयुक्त टीम को घटना का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। एसपी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल के पर्यवेक्षण, सीओ जाफरगंज प्रगति यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुटी हुई थीं। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतीनगर मुहल्ले में स्थित अंशू सोनी के मकान में किराए पर रहने वाले राकेश विश्वकर्मा को पकड़ लिया। जहां पर चोरी का सामान बांटने की तैयारी करते हुए चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम राकेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम रमवां थाना राधानगर, अरविन्द कुमार निवासी मुहल्ला लोधीगंज, वीरेन्द्र कुमार लोधी निवासी मिट्ठनपुर खुराना, सुरेश कुमार निवासी मिट्ठनपुर खुराना तथा गुलाम रसूल निवासी मोहल्ला घोसियाना थाना कोतवाली बताया। इनके कब्जे से चोरी के छह बड़े गैस सिलेंडर, दो छोटे गैस सिलेंडर, एक मानीटर, दो यूपीएस, एक सीपीयू, एक कीबोर्ड, एक माउस, एक वाईफाई माडम, दो चार्जर, एक प्रोजेक्टर सेट, चार प्लास, दो बड़े स्क्रूडाइवर, दो मल्टी स्क्रूडाइवर सेट, दो पतली छोटी तिकोनी रेतियां, दो लोहे का सब्बल, आरी, एक गैस पाइप मय रेग्यूलेटर, एक हथोड़ी, एक छोटे चैन युक्त थैले में ग्यारह चाभिया, एक सोल्डरिंग आयरन, एक एलईडी मानीटर, एक इलेक्ट्रिक तराजू, दो मिक्सी, दो ड्रिल मशीन, एक हैंडप्रेशर जूस बाउल, 15 सीलिंग फैन, एक कोकर, एक जग, चार छोटे-बड़े कलछुल, एक स्टील का डिब्बा मय ढक्कन, दो छोटी बड़ी छन्नियां, एक चाकू, चार स्टील के गिलास, दो मिक्सर जार, तीन स्टील के कटोरे, दो स्टील के छोटे डिब्बे, एक चार प्लास्टिक की प्लेटे, एक स्टील की बड़ी थाली, एक लकड़ी काटने की छोटी आरी, तीन रस्सियां और दो रिंच बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी शातिर किस्म के हैं। राकेश के खिलाफ ग्यारह, अरविन्द, वीरेन्द्र कुमार लोधी, सुरेश कुमार लोधी व गुलाम रसूल के खिलाफ सात-सात मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गाजीपुर हनुमान प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, इंटेलीजेंस विंग के प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा तथा एसओजी के उपनिरीक्षक सतपाल सिंह सहित अन्य आरक्षी शामिल हैं।

Tags: #BreakingNews#CrimeNews#fatehpur News#GangBusted#PoliceAction#SchoolTheft#ThievesArrestedUPPolice

Related Posts

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा
फतेहपुर

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

April 1, 2026
हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक
फतेहपुर

हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

April 1, 2026
यूपीपीसीएस में नवी रैंनक हासिल कर शुभम ने जनपद का नाम किया रौश न
फतेहपुर

यूपीपीसीएस में नवी रैंनक हासिल कर शुभम ने जनपद का नाम किया रौश न

March 31, 2026
यूपीपीसीएस में लेखपाल बन गए कमर्शियल टैक्स आफिसर
फतेहपुर

यूपीपीसीएस में लेखपाल बन गए कमर्शियल टैक्स आफिसर

March 31, 2026
व्यापार मण्डल का होली व ईद मिलन समारोह सम्पन्न
फतेहपुर

व्यापार मण्डल का होली व ईद मिलन समारोह सम्पन्न

March 31, 2026
डीबीए चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री पद के तीन-तीन उम्मीदवारों सहित विभिन्न पदों के पर्चे दाखिल
फतेहपुर

डीबीए चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री पद के तीन-तीन उम्मीदवारों सहित विभिन्न पदों के पर्चे दाखिल

March 31, 2026
Next Post
मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

241642
Total Visitors
54
Visitors Today

Recent Posts

  • मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा April 1, 2026
  • स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार April 1, 2026
  • मानकों के चल रही दाल मिल में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक April 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)