-51 हजार की राशि व अष्टधातु की प्रतिमा से सम्मानित सम्मानित
फतेहपुर। देवमई ब्लॉक क्षेत्र के मिराई गांव की जितेंद्र सिंह बिटिया नीतू सिंह को सपा मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया है और योगासन खेल संघ की ओर से हार्दिक आभार-डॉ0 दुर्गेश कुमार ने दिया। उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव आचार्य विपिन कुमार पथिक जी ने शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया बिन्दकी विधानसभा क्षेत्र के सुशील कुमार पटेल दोषी व नीतू सिंह के पिता जीतेन्द्र सिंह भी सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आवास पर पहुंचे जहां नीतू सिंह को फॉलो सीएम ने 51000 की राशि वह अष्टधातु की प्रतिमा से सम्मानित किया वह प्रतिमा प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले को भेंट किया गया था। जिले की बेटी नीतू सिंह एशियन योगासन खेल प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल से जीत हासिल की है, युएई के फुजैराह अमीरात में आयोजित एशियाई योगासन चौंपियनशिप में भारत की बेटी नीतू सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। नीतू सिंह ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, नीतू सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और संयम का परिचय दिया उन्होंने चीन, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल और ईरान सहित 16 देशों के 160 शीर्ष एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा की।है यह प्रतियोगिता महामहिम शेख मोहम्मद बिन हमद अल शर्की के संरक्षण में आयोजित की गई थी और एशियाई योगासन खेल महासंघ द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की गई थी। एशिया के प्रमुख प्रतिस्पर्धी योग आयोजनों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त, यह एथलीटों को सटीकता, लचीलेपन और सुंदरता का प्रदर्शन करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। नीतू सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किए और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने कौशल और समर्पण का परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि योग को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में वैश्विक स्तर पर मिल रही मान्यता में भारत के लिए एक और उपलब्धि है। जिले कि बिटिया नीतू सिंह दुबई अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल अपने नाम किया, यह कीर्तिमान उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के चौंपियनशिप डायरेक्टर डॉ दुर्गेश कुमार(टीम मैनेजर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता, राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज भारतीय योग चिकित्सक संघ )जिनके कुशल नेतृत्व के कारण आज उत्तर प्रदेश के कुल पन्द्रह मेडल संयुक्त अरब अमीरात से लाने में सफल रहे। योग के माध्यम से शारीरिक मानसिक सामाजिक आध्यात्मिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं योग के माध्यम से बच्चों में सहनशीलता और धैर्य, संतुलित आहार, योग के माध्यम से आप स्वयं को ऊर्जावान तथा बॉडी को फिट रखता है क्योंकि वातावरण में अनेक ऐसे कारण है जो हमारी स्पीड में ब्रेक लगा देते हैं इसके लिए हमें योग करना और लोगों को प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है और योगासन खेल के माध्यम से बच्चों में किस प्रकार योग के प्रति रुचि बढ़ सके योग को केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक ही सीमित न रखें बल्कि योग को अपने दैनिक जीवन में भी अपनायें जिससे आप अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं आज हमें बताते बड़ी खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ की ओर से संयुक्त अरब अमीरात में कुल 13 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 12 स्वर्ण पदक तीन कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे जो इस प्रकार है। आहना लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (जूनियर गर्ल्स), तारिणी गुप्ता कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक (जूनियर गर्ल्स), ख़ुशी मित्तल कलात्मक व्यक्तिगत जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स), नित्या सिंघल लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (जूनियर गर्ल्स), अलंकृता शर्मा कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक (जूनियर गर्ल्स), सान्वी सहगल कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स) मान्या खन्ना कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स), सिया बिष्ट लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स), अमायरा अरोड़ा लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स), कायना नागपाल लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (सुपर सीनियर गर्ल्स), नीतू सिंह लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (सुपर सीनियर गर्ल्स), अल्पना दुबे पारंपरिक और कलात्मक व्यक्तिगत जोड़ी में कांस्य पदक (सुपर सीनियर गर्ल्स), चंदन कुमार (सीनियर पुरूष वर्ग) स्वर्ण व कांस्य पदक आदि रहे हैँ।