खागा, फतेहपुर। किशनपुर कस्बे में राजेन्द्र प्रसाद मिश्र जिलाध्यक्ष, जिला चेयरमैन बिंदा प्रसाद अग्रहरि जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह के नेतृत्व में उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिला फतेहपुर एवं उप्र उद्योग व्यापार मंडल किशनपुर द्वारा प्रत्येक माह की पच्चीस तारीख को कस्बे के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र के मकान में दिन बुधवार को समय नव बजे से एक बजे तक निःशुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाज सेवी व्यापारी रोहित अग्रवाल राजू मिश्र उप्र उद्योग व्यापार मंडल के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल वा युवा नगर अध्यक्ष राजा अग्रवाल एवं स्यामलाल आदि व्यापारी बंधु नेत्र शिविर में सहयोग के रूप में रहेंगे और जिलाअध्यक्ष ने बताया कि जिसमें सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुण्ड चित्रकूट के कुशल डा. के नेतृत्व में जानकी कुण्ड चित्रकूट से डाक्टर की टीम जांचोपरांत मोतियाबिंद नेत्र रोगियों को शिविर से निशुल्क किराया खाना दवा लेश के लिए बस द्वारा लें जा कर सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी चित्रकूट में लेंश प्रात्यारोपण के बाद पुनः नेत्र शिविर किशनपुर निशुल्क छोड़ दिया जाता है। नजदीक के नेत्र रोगियों के लिए अपना आधार कार्ड की फोटो कॉपी और अपना मोबाइल नंबर या अपने घर का किसी का मोबाइल नंबर लेकर आए और नेत्र शिविर में निशुल्क चस्मा ले जाए।















