कानपुर देहात। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को राजपुर ब्लाक क्षेत्र के सलेमपुर सीएचसी में मरीजों को फल , बिस्कुट व शीतल पेय वितरण किया गया। इस दौरान को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जंक फूड, पैक फूड्र के सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। क्षेत्र के सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को चिकित्सक आरपी सागर ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फल, बिस्कुट और शीतल पेय वितरण किया। इस दौरान डॉ. आरपी सागर ने मरीजों को जागरूक कर कहा कि बदलते समय में लोग आधुनिक जीवन शैली अपना रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ख़तरनाक है। लोग घर का बना पोषक आहार ना खाकर बाजार का जंक फूड खाना पसंद करते हैं। जिससे कई प्रकार की बीमारियां फैलने से स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही है।जिससे सुस्ती, दिन भर बदन दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खान-पान समस्या के चलते लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि खून में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होती है। इस दौरान एक्स-रे टेक्नीशियन पिंटू कुमार, कपिल सचान, अजय कुमार मौजूद रहे।















