- आयोजित, छात्रों ने मॉडल्स के जरिए दी सेहत की जानकारी
संवाददाता – जाकिर अली
गोरखपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के तत्वावधान में कॉलेज परिसर में एक भव्य स्वास्थ्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रोगों, उनके उपचार और मानव शरीर के जटिल तंत्रों को लाइव डेमो व आकर्षक मॉडल्स के जरिए प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने डायलिसिस, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, रेटिनोपैथी, ब्लड सर्कुलेटरी सिस्टम,अंबिलिकल कॉर्ड एवं प्लेसेंटा, और मैकेनिज्म ऑफ लेबर जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा विषयों पर आधारित स्टॉल लगाए। इसके साथ ही पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों पर चार्ट और लाइव प्रदर्शन के माध्यम से आगंतुकों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि का संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि LNM रेलवे अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. ए.के. खान ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में वैज्ञानिक सोच और साक्ष्य-आधारित चिकित्सा को अपनाना अनिवार्य है। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि युवा स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका समाज को सही दिशा देने में निर्णायक है। फातिमा अस्पताल के निदेशक फा. डॉ. संतोष सेबस्टियन ने कहा कि जब शिक्षा, सेवा और विज्ञान एक साथ आते हैं, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। प्रिंसिपल डॉ. एस्पिन आर ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उनकी समझ को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं। इन कॉलेजों की रही सहभागिता
इस कार्यक्रम में केवल फातिमा कॉलेज ही नहीं, बल्कि सावित्री नर्सिंग कॉलेज, शंकर नर्सिंग कॉलेज और बुद्धा पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह आयोजन एक बड़े बौद्धिक संगम के रूप में उभरा। जनसेवा में फातिमा अस्पताल का योगदान ज्ञात हो कि वर्ष 1995 में स्थापित फातिमा अस्पताल की सेवाएं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY), ECHS और पूर्वोत्तर रेलवे जैसे कई सरकारी पैनलों से जुड़ी हुई हैं। यहाँ 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ब्लड बैंक और एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं क्षेत्र के मरीजों को निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं।















