- नाती को शुभाशीष देते समय हुई बाबा की हुई मृत्यु
- लोगों में चर्चा रही कि मौत का कारण तेज़ ध्वनि एवं डी जे तो नहीं
जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला लालूगंज निवासी पवन गुप्ता के पुत्र माधव गुप्ता का शनिवार की देर शाम कस्बे के एक गेस्ट हाउस में छटी , मुण्डन एवं सुन्दरकांड का आयोजन था जिसमें माधव के बाबा (दादा) संतोष कुमार गुप्ता 56 वर्षीय भी शामिल थे तथा मेहमानों का स्वागत सत्कार कर रहे थे तभी उनकी पत्नी गीता गुप्ता आईं और नाती को शुभाशीष देने हेतु मंच पर चलने की बात कही जैसे ही वह मंच पर पहुंचे और केक काटने तथा शुभाशीष देने के पूर्व ही अचानक चकरा कर गिर गये यह देख कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया पारिवारिक जन उनको उपचार हेतु कस्बे के एक निजी चिकित्सालय ले गये जहां से डॉक्टर ने उनको कानपुर रेफर कर दिया जहां उपचार के पूर्व भी डॉक्टर ने उनका मृत घोषित कर दिया मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार सहित रिश्तेदारों में कोहराम मच गया लोगों में आम चर्चा रही कि कहीं मौत का कारण डी जे तो नहीं














