• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, December 24, 2025
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

महिला महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया हिंदी दिवस

News-Desk by News-Desk
September 14, 2025
in फतेहपुर
0
महिला महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया हिंदी दिवस

– कविता पाठ, भाशण, पोस्टर व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित

फतेहपुर। डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को उत्साहपूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें कविता पाठ, भाषण, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित हिंदी सेवी भाल चंद्र सम्मिलित हुए। श्री चंद्र ने पृथ्वीराज रासो तथा मीराबाई के पदों की गीतात्मक प्रस्तुति के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने हिंदी की क्षमता को स्पष्ट करते हुए कहा कि संधि काल में जो हिंदी युद्ध भूमि में काव्य सृजन कर लोगों को राष्ट्र सेवा का संदेश देती है उसका भविष्य कभी खतरे में नहीं हो सकता। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने हिंदी के लोक रूपों पर अपने विचार साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि बिरहा आल्हा और नौटंकी के विभिन्न लोक रूपों में हिंदी लोकमानस की प्रभावी अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम का आकर्षक संचालन कर रहे डॉ प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि अंग्रेजी रोजगार की भाषा है तो हिंदी मातृभाषा, रोजगार की कीमत पर मां को कभी उपेक्षित नहीं किया जा सकता। हिंदी विभाग के प्राध्यापक बृजेश कुमार पाल ने कहा कि हिंदी व्यापार, बाजार और विज्ञान भाषा बने तो हिंदी का भविष्य उज्ज्वल है। उर्दू विभाग की प्राध्यापक डॉ जिया तस्मीन, तथा प्राणिविज्ञान के डॉ राजकुमार ने अपने विचार साझा किए। हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के महत्त्व को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर छात्राओं द्वारा बनाए गए। अनन्या एवं उनकी टीम हिंदी की दशा व दिशा पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कोपल, रितु, प्रियंका, शिवानी, वैशाली आदि छात्राओं ने हिंदी कविता की संगीतात्मक प्रस्तुति दी। श्रुति, शुभी, शशिबाला, शिवानी, राशि ने भाषण प्रस्तुत कर हिंदी के भविष्य और महत्त्व पर प्रकाश डाला। अंजलि, श्रेया, कुमुद, रिफत, ने काव्य पाठ कर हिंदी दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ शकुंतला, डॉ लक्ष्मीना, डॉ चारु मिश्रा, डॉ शरद चंद्र राय, डॉ रमेश सिंह, डॉ. मधुलिका, डॉ अनुष्का छौकर, डॉ आनन्द नाथ सहित समस्त प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

READ ALSO

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 

रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस

Tags: #AcademicEvent#CulturalAwareness#EducationCelebration#HindiLanguage

Related Posts

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 
फतेहपुर

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 

December 10, 2025
रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस
फतेहपुर

रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस

December 10, 2025
डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा
फतेहपुर

डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा

December 10, 2025
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
फतेहपुर

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

December 10, 2025
मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 
फतेहपुर

मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 

December 10, 2025
विधायक ऊषा मौर्य ने बहेरा सादात में चलाया एसआईआर जागरूकता अभियान
फतेहपुर

विधायक ऊषा मौर्य ने बहेरा सादात में चलाया एसआईआर जागरूकता अभियान

December 9, 2025
Next Post
स्मार्ट सिटीजन मासिक पत्रिका का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विमोचन

स्मार्ट सिटीजन मासिक पत्रिका का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

163994
Total Visitors
88
Visitors Today

Recent Posts

  • पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ  December 10, 2025
  • रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस December 10, 2025
  • डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा December 10, 2025
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)