संवाददाता/जाकिर अली
गोरखपुर। एक जांबाज पुलिसकर्मी के परिवार को आज उस समय संबल मिला, जब उनके दुख की घड़ी में पुलिस विभाग और बैंकिंग संस्थान कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। जनपद श्रावस्ती में अपनी सेवाएं देते हुए सड़क दुर्घटना का शिकार हुए। पुलिस के लाल, मुख्य आरक्षी रामकेवल यादव के परिजनों को आज 1 करोड़ रुपये की बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। दुर्घटना में खोया था परिवार ने अपना आधार मूल रूप से निवासी मुख्य आरक्षी हेड कांस्टेबल रामकेवल यादव, जनपद श्रावस्ती में तैनात थे। कर्तव्य पथ पर रहते हुए सितम्बर 2025 में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार ने अपना मुखिया खोया, बल्कि पुलिस विभाग ने भी एक निष्ठावान साथी खो दिया था। पुलिस सैलरी पैकेज (PMSP) से मिली बड़ी राहत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के विशेष प्रयासों और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ हुए ‘पुलिस सैलरी पैकेज’ (PMSP) अनुबंध के तहत इस बीमा राशि का भुगतान किया गया। आज पुलिस कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान: सम्मान और सहायता एसएसपी डाक्टर कौस्तुभ पुलिस SBI के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दिवंगत मुख्य आरक्षी की पत्नी/आश्रित परिजनों को 01 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। अधिकारियों का वक्तव्य: इस अवसर पर एसएसपी ने कहा, “पैसा किसी की कमी को पूरा नहीं कर सकता, लेकिन यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि हमारे शहीद जवानों के परिवारों को कभी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।”
पुलिस और बैंक की अनूठी पहल यह सहायता राशि पुलिस सैलरी पैकेज (PMSP) के अंतर्गत प्रदान की जाती है, जिसमें दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में पुलिसकर्मियों के लिए विशेष बीमा कवर का प्रावधान है। इस पहल से विभाग के अन्य कर्मियों में भी सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। ”पुलिस अपने हर सदस्य के सुख-दुख में साथ है। रामकेवल यादव की सेवा को विभाग हमेशा याद रखेगा।















