फतेहपुर। खागा कोतवाली के चौड़ाखेर की रहने वाली मोनी सिंह पुत्री गया प्रसाद ने जिलाधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2020 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार प्रांजल उर्फ सनी सिंह पुत्र स्वर्गीय राम लखन सिंह निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा थाना खागा के साथ हुई थी। जो लेखपाल है। प्रार्थिनी की शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार लगभग 35 तोले सोने के जेवरात, क्रेटा गाड़ी, डेढ़ किलो चांदी व 13 लाख रुपया नगद एवं अन्य घरेलू घर गृहस्ती का सामान दिया था। बावजूद इसके ससुरालीजन उसे बेवजह घर से निकाल दिया और अब जब वह ससुराल जाती है तो दरवाजा ही नहीं खोलते हैं। इस दौरान मोनी सिंह के पिता गया प्रसाद ने बताया कि उन्होंने शादी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन जब उनके बेटे रितेश सिंह की शादी तय हुई तो उनके दामाद इस शादी के खिलाफ थे बावजूद इसके जब उनके बेटे रितेश ने शादी कर लिया तब से उनके दामाद उनकी बेटी को ससुराल नहीं ले जा रहे हैं। वहीं बेटे रितेश सिंह ने कहा कि अगर उनको कोई शिकायत थी तो वह मुझसे बात ना करते लेकिन बेवजह मेरी बहन को क्यों सजा दे रहे हैं जबकि बहन की कोई गलती ही नहीं है। इन हालातो में मोनी सिंह अपने पिता भाई के साथ अधिकारियों के चक्कर लगा रही है और न्याय मांग रही है उसका कहना है कि अगर उसकी कोई गलती हो तो बताया जाए बेवजह क्यों उसे घर से निकल दिया गया।















