लखीमपुर को नए जिलाधिकारी के रूप में आईएएस अंजनी कुमार सिंह (बैच 2014) की नियुक्ति की गई है। शासन द्वारा उन्हें मैनपुरी से स्थानांतरित कर लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंजनी कुमार सिंह मूल रूप से जनपद चंदौली के निवासी हैं और अपने प्रशासनिक अनुभव व कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं तथा प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। बतौर जिलाधिकारी मैनपुरी, उन्होंने सितंबर 2024 से प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली सख्त, पारदर्शी और त्वरित निर्णय लेने वाली मानी जाती है। शासन ने उन पर भरोसा जताते हुए लखीमपुर खीरी जैसे महत्वपूर्ण जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके कार्यभार संभालने से जनपद में प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।














