– मुख्यमंत्री जी, विश्व हिंदू परिषद/ बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक हिन्दू रक्षा आदि के पदाधिकारी से मदद , की *अपील
नेहा गुप्ता संवाददाता
शाहबाद।(रामपुर) उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के नगर शाहबाद मोहल्ला दीवान निवासी शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के संगठन मंत्री एवं विश्व विख्यात मनोना धाम के रामपुर मीडिया प्रभारी पत्रकार विनोद गुप्ता ने धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचे जिसके लिए एक मुहिम चलाई है जिसमें उनकी सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी, विश्व हिंदू परिषद/ बजरंग दल , अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक , गौ रक्षा वाहिनी ,गौ रक्षा हिन्दू दल के पदाधिकारी से मदद की , समाजसेवी से अपील करते हुए आग्रह किया है कि जो तंबाकू कुबेर नाम से भारत के बाजार में चल रही है कृपया कर उस पर से भगवान श्री कुबेर महाराज जी का फोटो हटाया जाए क्योंकि होता यह है कि कोई भी व्यक्ति तंबाकू का सेवन करने वाला तंबाकू खाता है और उसका खाली पैकेट जगह-जगह कूड़े , नाली आदि गंदी सड़क पर फेंक दिया जाता है जिसमें सनातन धर्म के प्रिय भगवान कुबेर महाराज जी का फोटो लगाकर कारोबार किया जा रहा है जो की समस्त हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला बता दे कि हिंदू धर्म में भगवान कुबेर महाराज को मंदिर एवं तिजोरी में विराजमान किया जाता है इस मुहिम को कृपया कर जल्द न्याय दिलाने की कृपा करें। जिससे जल्द ही हटवाया जाए।















