- राजपुर में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ कार्यक्रम के तहत समारोह
कानपुर देहात। राजपुर में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ कार्यक्रम के तहत एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनपद के 661 निपुण परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह समारोह राजपुर स्थित श्रीराम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग ने किया था, जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग को नोडल बनाया गया था। विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उन्हें विद्यालय का स्तर बनाए रखने और अगले वर्ष निपुण जनपद की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी और परिषदीय विद्यालयों के बच्चे ही विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेंगे। ब्लॉक प्रमुख राकेश कटियार ने परिषदीय विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान ने भाजपा सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि निपुण सर्वे में कानपुर देहात मंडल में प्रथम और प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि में सभी एसआरजी, एआरपी और शिक्षकों के योगदान को सराहनीय बताया। इस अवसर पर क्रांतिवीर सिंह, रवीश कटियार, अनिल पोरवाल, डीआईओएस बृज भूषण चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह, डीसी सौरभ श्रीवास्तव, देवेश धर दुबे, एस एन कटियार, एसआरजी अनन्त त्रिवेदी, सन्त कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, एआरपी शोमिल कटियार, प्रदीप निरंजन, कुलदीप सैनी, अश्विनी कटियार, अजय वर्मा, मनोज पाल, एम एन पी डायरेक्टर मोहम्मद मारूफ, जिला समन्वयक सत्यनारायण कटियार, प्रबंधक अनिल पोरवाल, प्रधानाचार्य शबाना, रतन प्रभात कटियार एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।















