नेहा गुप्ता संवाददाता
शाहबाद। (रामपुर ) चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा के साथ-साथ कन्या पूजन भी किया गया। इस पूजन के अवसर पर घर की महिलाओं,पुरुष व अन्य सदस्यों ने सर्वप्रथम हवन पूजन किया। मां महागौरी की आरती की और माता रानी की मूर्ति पर फल,फूल चढ़ाकर नारियल का भोग भी लगाया। इस अवसर पर घर की महिलाओं ने लाल कपड़े पहने, मां को सफेद फूल, रोली, कुमकुम, चढ़ाकर चुनरी व अन्य सामग्रियों से माता रानी का श्रृंगार किया। भोग के रूप में माता रानी को हलवा, चने और पूरी अर्पित की गई। वहीं नौ कन्याओं और बालक के पैर धोकर उन्हें तिलक लगा















