गोरखपुर | उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान “मिशन शक्ति फेज-5.0, के तहत शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ 0 कौस्तुभ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थानों की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सुरक्षा और सम्मान का माहौल बनाने की पहल अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के भीतर सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का विश्वास पैदा करना है। मिशन शक्ति टीम और पीआरबी कर्मियों ने गांवों, चौराहों और शिक्षण संस्थानों में जाकर महिलाओं को बताया कि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद को अकेला न समझें। कानूनी अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी पुलिस टीम ने चौपालों और बैठकों के माध्यम से महिलाओं को महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से समझाया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: घरेलू हिंसा से संरक्षण दहेज प्रतिषेध और बाल विवाह रोकथाम कानून पॉक्सो एक्ट और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम साइबर अपराध बाल कानून और मुसीबत में आपके साथी,ये हेल्पलाइन नंबर रखें याद
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने पम्फलेट बांटकर विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और मोबाइल पर पैनिक बटन का डेमो भी दिखाया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में निम्न नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:














