फतेहपुर। एसआईआर एवं निर्वाचन कार्य में लगन एवं निष्ठा से कार्य सम्पादित कराने पर रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल ने बीएलओ नदीम खान को सम्मानित किया है। उनके सम्मान पाने पर ग्राम पंचायत मिससी सहित खजुहा विकास खण्ड में ख़ुशी का माहौल है। मालूम रहे कि सम्माप पाने वाले नदीम खान इस मौके पर तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार रचना यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।















