फतेहपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर फतेहपुर हॉकी संघ द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, वी० आई० पी० रोड में तीन दिवसीय खेल का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता फतेहपुर हॉकी संघ के सचिव लखन सिंह सेंगर ने की। कबड्डी में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर विजय रही। हॉकी में फतेहपुर हॉकी टीम विजय रही। मुख्य अतिथि के रूप में अरुण (जिला प्रचारक, फतेहपुर), ज्ञानेंद्र सिंह विभाग कार्यवाह विशिष्ट अतिथि शास्वत गर्ग आदित्य सिंह चौहान महेश सिंह व आयुष गुप्ता, अमन पाल, धीरेन्द्र गोयल, अमित सिंह, प्रीतम लोधी, अमन सिंह आदि सभी खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।