फतेहपुर । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फतेहपुर हॉकी संघ द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के द्वतीय दिवस में हैंड बॉल ,बालीबाल ,खो खो व संचलन निकाल कर खेल जागरूकता अभियान चलाया गया । फतेहपुर हॉकी संघ के सचिव लखन सिंह सेंगर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का समापन कल तय हुआ है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह , छेत्रीय विज्ञान प्रमुख बाके बिहारी, विभाग प्रचारक शिव संकर विशिष्ट अतिथि पुनीत चोहान, रमेश , महेश, खिलाड़ी अमित गुप्ता वैभव सिंह आयुष गुप्ता, अमन पाल, धीरेन्द्र गोयल, अमित सिंह, प्रीतम लोधी, अमन सिंह आदि सभी खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।















