जहानाबाद/फतेहपुर। आगामी रमज़ान, ईद एवं नवरात्रि के पर्व को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सीओ बिंदकी गौरव शर्मा की मौजूदगी में थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा जहानाबाद सहित थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मकरंदपुर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इस मौके पर उपनिरीक्षक पी.के. पाठक, रामकृपाल, अशोक कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रीति सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का माहौल बना रहा।















