जाकिर अली/संवाददाता
गोरखपुर। एस एसपी डाॅ॰ कौस्तुभ के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहजनवा के नेतृत्व में उ0नि0 देवेन्द्र दूबे, महिला सुरक्षा टीम द्वारा गुमशुदा एक बच्ची को सकुशल बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । आवेदिका द्वारा अपनी 03 वर्षीय बच्ची के साथ बाजार गयी हुई थी जहां उनकी बच्ची उनसे बिछड़कर लापता हो गयी, जिसकी सूचना उनके द्वारा थाना स्थानीय को दी गयी । उक्त सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी व अन्य माध्यमों की मदद से 01 घण्टे के अन्दर बच्चे को बरामद किया गया । नियमानुसार परिजन को सुपुर्द किया गया।















